अलीगंज न्यूज़ | Aliganj News, एटा की ताज़ा खबरें
logo

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दहेलिया पूठ में जले ‘आशीर्वाद के दीये’, विधायक श्री सत्यपाल सिंह राठौर रहे मौजूद

दहेलिया पूठ। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम दहेलिया पूठ में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री सत्यपाल सिंह राठौर जी ने सहभागिता कर दीप प्रज्वलित किए।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए दीप जलाए गए। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को सेवा एवं संकल्प के रूप में मनाया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आशिष राजपूत जी भी मौजूद रहीं। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की प्रगति, सेवा और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही।

“आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अपनी शुभकामनाएं एवं स्नेह व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Top