अलीगंज न्यूज़ | Aliganj News, एटा की ताज़ा खबरें
logo

📰 क्षेत्र में जनता के बीच सक्रिय नजर आ रहे जीतू दादा

क्षेत्र। माननीय श्री सत्यपाल विधायक जी के बड़े बेटे जीतू दादा उर्फ जितेंद्र प्रताप इन दिनों लगातार क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर लोगों से संवाद करते नजर आ रहे हैं।

जीतू दादा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और इलाकों में पहुंचकर आम लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान वे बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने के साथ-साथ युवाओं और स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

जनसंपर्क के दौरान लोगों के साथ उनका सहज व्यवहार और सीधे संवाद की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। समर्थकों का कहना है कि जनता के बीच रहना और लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखना जीतू दादा की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

वहीं, क्षेत्र के लोगों के बीच भी उनके लगातार जनसंपर्क को लेकर चर्चा देखने को मिल रही है। खासकर युवाओं और ग्रामीणों के साथ उनकी मुलाकातें सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

फिलहाल, जीतू दादा का लगातार जनता के बीच पहुंचना और लोगों से संवाद करना क्षेत्र की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Top