अलीगंज न्यूज़ | Aliganj News, एटा की ताज़ा खबरें
logo

भारत में इन दिनों BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों का राजधानी दिल्ली में जमावड़ा लगा हुआ है. इसी कड़ी में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का एक वीडियो सामने आया है, जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है.

राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है उसमें देखा जा सकता है कि पेजेशकियान एक हिंदू धर्मगुरु से मुलाकात करते और सम्मान के तौर पर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर ने भारत और ईरान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव की एक अलग झलक पेश की है. हालाँकि इस वीडियो की पूरी सच्चाई क्या है यह तो नहीं पता लेकिन जो दिख रहा है उसके मुताबिक ईरानी राष्ट्रपति का सनातन के प्रति आदर भाव पेश कर रहा है.

धर्मगुरु से मुलाकात और पैर छूकर लिया आशीर्वाद..

एक विशेष संवाद कार्यक्रम में उनकी मुलाकात जगद्गुरु सतीशाचार्य से हुई. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों के बीच बातचीत होती दिखाई देती है. इसके बाद ईरानी राष्ट्रपति झुककर जगद्गुरु सतीशाचार्य के पैर छूते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं. इस दौरान धर्म संसद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर गोस्वामी सुशील जी महाराज और पतंजलि योग पीठ के आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद रहे.

जगद्गुरु सतीशाचार्य ने दिया मानवता का संदेश

कार्यक्रम में धर्म और आध्यात्मिक मूल्यों को लेकर भी विचार साझा किए गए. जगद्गुरु सतीशाचार्य ने सनातन धर्म के जरिए मानवता और सद्भाव का संदेश दिए जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि धर्म लोगों को साथ रहने और प्राणियों के बीच सद्भाव बनाए रखने की सीख देता है. वहीं पेजेशकियान ने भी धर्म और धार्मिक शिक्षाओं को मानवता की रक्षा तथा न्याय व्यवस्था से जोड़ते हुए अपना विचार रखा. ऐसे समय में जब दुनिया के कई हिस्से संघर्ष और तनाव से जूझ रहे हैं, कार्यक्रम में शांति, न्याय और मानवता जैसे विषयों पर चर्चा खास मायने रखती है.

Top